Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में 2 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त:GST विभाग ने खमतराई इलाके में की कार्रवाई, जांच जारी

INT News1 November 2026 at 08:36 pm

रायपुर में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त किया है। मुखबिर से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मात्रा में गुटखा बरामद किया। फिलहाल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। यह कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र में की गई। सितंबर में भी DGGI ने की थी छापेमारी इससे पहले सितंबर 2026 में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में छापा मारा था। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद तीन गाड़ियों में अधिकारी कारोबारी के ठिकाने पर पहुंचे थे। टीम को गोदाम में 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा मिले थे। अधिकारियों ने गुटखे के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच की थी। गोदाम मालिक समेत कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ भी की गई थी। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी। गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़े थे तार DGGI सूत्रों के मुताबिक, सितंबर में जिस गोदाम में छापेमारी हुई थी, वह गुटखा कारोबारी बंटी का बताया गया था। उसके दुर्ग में भी एक पार्टनर होने की जानकारी सामने आई थी। बताया गया था कि महाराष्ट्र के कल्याण के पास फैक्ट्री से गुटखा बनवाकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की जांच जारी थी। दुर्ग में भी पकड़ी गई थी गुटखा बनाने की फैक्ट्री रायपुर की कार्रवाई से पहले दुर्ग जिले के कुम्हारी में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने एक फैक्ट्री में छापा मारा था। स्टेशन चौक इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरे गुटखा जब्त किए थे। इसके करीब नौ दिन बाद रायपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST की रेड:3 गाड़ियों में पहुंची 12 सदस्यों की टीम, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को छापा मारा। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। इस दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…