Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हाईवे पर 3 लाख रुपए लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार:तीन दोस्तों के साथ मिलकर की थी लूट; 6 महीने से चल रहा था फरार

INT News1 November 2026 at 08:47 pm

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कटी घाटी के पास आईशर चालक से 3 लाख रुपए और आधार कार्ड लूटने के मामले में फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतोष उर्फ बाबा को 1 नवंबर को देवास जिले के बागली से पकड़ा गया। वारदात 7 मई 2026 की सुबह हुई थी। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चौथे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कार रोककर डिक्की से निकाले थे 3 लाख रुपए पुलिस के मुताबिक, 7 मई को सुबह करीब 7:20 बजे अजय पिता बालू वास्कले आईशर गाड़ी से जा रहे थे। कटी घाटी के पास काले रंग की बिना नंबर की वर्ना कार में आए चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी। इसके बाद डिक्की में रखे 3 लाख रुपए और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। मामले में निंबोला थाने में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया गया था। हत्या, लूट और डकैती के मामले भी दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष उर्फ बाबा (28) पिता खुमसिंह डावर, निवासी मेहंदीखेड़ा, थाना उदयनगर, जिला देवास के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे बागली से गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और दुष्कर्म सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई में निंबोला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार और आरक्षक आनंद श्रीवास व मुकेश प्रजापति शामिल रहे।