Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

TMKOC का ऑफर मिलने पर कन्फ्यूज हो गए थे Sachin Shroff! फिर इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

INT News1 November 2026 at 08:47 pm

Sachin Shroff on TMKOC: छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दर्शकों ने कई अहम बदलाव देखे हैं. साल 2022 में इस शो से जब शैलेश लोढ़ा ने विदाई ली, तो उनकी जगह 'तारक मेहता' का इम्पोर्टेन्ट किरदार निभाने की जिम्मेदारी सचिन श्रॉफ को मिली. पिछले चार सालों से सचिन इस किरदार को बखूबी निभा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन को यह शो करने के लिए बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने प्रेरित किया था? हाल ही में खुद सचिन श्रॉफ ने इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है.

' आश्रम' की शूटिंग के दौरान मिला था ऑफर

पेंटाराइज स्टूडियोज को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सचिन श्रॉफ ने बताया कि उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का ऑफर कैसे मिला. सचिन ने बताया कि यह बात साल 2022 की है, जब वह बॉबी देओल के साथ हिट वेब सीरीज 'आश्रम' (सीजन 3) की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के ठीक बाद उन्हें 'तारक मेहता' की टीम की तरफ से कॉल आया.

सचिन के मुताबिक,

'प्रोडक्शन टीम ने मुझे बताया कि शो में एक बहुत ही अहम किरदार है और वो इसके लिए मेरा ऑडिशन लेना चाहते हैं'.

हालांकि, शुरुआत में उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि वो किरदार खुद 'तारक मेहता' का है." अचानक आए इस ऑफर को लेकर सचिन काफी कन्फ्यूज हो गए और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या फैसला लें.

ये भी पढ़ें: "एक कचोड़ी, दो समोसा.. इन मर्दों का क्या भरोसा", TMKOC से लोगों ने ढूंढ निकाला वायरल नारे का कनेक्शन

बॉबी देओल ने सुलझाई उलझन

इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए सचिन ने अपने को-स्टार और दोस्त बॉबी देओल से बात की. सचिन ने कहा,

"मैंने बॉबी को पूरी बात बताई कि ऐसा-ऐसा हुआ है और मैं काफी कन्फ्यूज हूं कि मुझे क्या करना चाहिए."

इस पर बॉबी देओल ने उनसे एक बेहद सीधा और प्रैक्टिकल सवाल पूछा-

'आगे तुम्हारे पास कौन-सा काम है?" सचिन ने जवाब दिया कि कुछ एक-दो ऑफर्स हैं और एक फिल्म को लेकर भी बात चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का (Confirm) नहीं है'.

यह सुनकर बॉबी देओल ने सचिन को सलाह देते हुए कहा,

"तुम काम करो. जाकर स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन दो। अगर उन्हें तुम पसंद आते हो और वो तुम्हें इस रोल के लिए चुन लेते हैं, तो बिना सोचे तुरंत हां बोल देना."

"इंडस्ट्री में आप बहुत चूजी नहीं हो सकते"

बॉबी देओल की इस सलाह ने सचिन का नजरिया बदल दिया. सचिन भी मानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कलाकारों को अच्छे मौके नहीं छोड़ने चाहिए. उन्होंने इंटरव्यू में कहा,

'मेरा भी यही मानना है कि अगर आपके पास कोई अच्छा काम आ रहा है, तो उसे मना नहीं करना चाहिए. इस इंडस्ट्री में आप बहुत ज्यादा चूजी (Choosy) नहीं हो सकते. कई बार हम ज्यादा सोचने-विचारने में वक्त निकाल देते हैं और जो काम हमारी किस्मत में होता है, वो किसी और के खाते में चला जाता है.'

सचिन ने यह भी माना कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन की दुनिया का एक बहुत बड़ा शो और एक ब्रांड है, इसलिए उन्होंने बॉबी देओल की सलाह मानकर तुरंत इस रोल के लिए हां कर दी.

View on Instagram

कई हिट शोज का हिस्सा रहे हैं सचिन

सचिन श्रॉफ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने और अनुभवी अभिनेता हैं. 'तारक मेहता...' से पहले वह 'हर घर कुछ कहता है', 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'बालिका वधू' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे सुपरहिट शोज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं. इसके अलावा प्रकाश झा की हिट वेब सीरीज 'आश्रम' में भी उनके काम को खूब सराहा गया था. अब 'तारक मेहता' के रूप में भी दर्शक उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: तारक मेहता... छोड़ते ही 'रोशन भाभी' के घर छाई भयंकर कंगाली! टूटी छन्नी और माचिस से मनाया करवाचौथ, फैंस ने किया ट्रोल