Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पलंग पेटी में छिपाकर रखे अवैध पटाखा जब्त:सहजपुर में पुलिस ने मकान में दी दबिश, 52 हजार के पटाखा मिले, घर में ही रह रहा था परिवार

INT News1 November 2026 at 08:47 pm

सागर में केसली थाना पुलिस ने ग्राम सहजपुर में दबिश देकर एक मकान से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखा जब्त किए हैं। पटाखा मकान में रखी पलंग पेटी में भरकर रखे गए थे। घर में ही पूरा परिवार रहता था। पुलिस ने पटाखा जब्त कर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सहजपुर निवासी मिन्टू उर्फ सौरभ जैन अपने मकान में बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण करके रखे हुए है। सूचना मिलते ही केसली थाना प्रभारी धर्मराज सिंह बघेल ने टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की। टीम ने सहजपुर पहुंचकर मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में रखी लोहे की पलंग पेटी के अंदर विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पटाखे अवैध रूप से रखे हुए मिले। जिन्हें कार्रवाई कर जब्त किया गया। कार्रवाई में जब्त पटाखों की कीमत करीब 52 हजार रुपए है। केसली थाना प्रभारी धर्मराज सिंह ने बताया कि सहजपुर से अवैध रूप से मकान में रखे पटाखा जब्त किए है। मामले में मकान मालिक मिंटू उर्फ सौरभ जैन उम्र 41 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।