Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Bihar MDS Admission 2026: बिहार में MDS एडमिशन के लिए राउंड-3 काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, इस तारीख तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

INT News1 November 2026 at 08:44 pm

Bihar MDS Admission 2026: बिहार में MDS (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने PGDAC-2026 के राउंड-3 काउंसलिंग की तारीख बढ़ा दी है. अब NEET MDS-2026 क्वालिफाई करने वाले योग्य अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बोर्ड ने 1 नवंबर को विज्ञापन संख्या BCECEB(PGDAC)-2026/08 जारी कर संशोधित शेड्यूल की जानकारी दी है.

4 नवंबर तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राउंड-3 काउंसलिंग में शामिल होने वाले नए अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 की रात 10 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन फॉर्म जमा करने, काउंसलिंग फीस का भुगतान करने और कॉलेज व कोर्स की च्वाइस फिलिंग करने की अंतिम समय-सीमा 4 नवंबर की रात 11:59 बजे तक है. अभ्यर्थी इसी समय के भीतर अपनी च्वाइस में बदलाव भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT Patna News: कौन हैं IIT पटना के रजिस्ट्रार, जिनके खिलाफ कांग्रेस लीडर ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Bihar MDS Admission 2026: पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी मौका

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही PGDAC-2026 के लिए आवेदन कर दिया है, वे भी राउंड-3 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कंसेंट दे सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें अपनी पहले से भरी गई च्वाइस में बदलाव करने का विकल्प भी मिलेगा. इसके लिए 4 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

यहां देखें आधिकारिक नोटिस.

10 नवंबर को जारी होगा रैंक कार्ड

बोर्ड के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड-3 काउंसलिंग का रैंक कार्ड 10 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. इसी दिन अभ्यर्थी कॉलेज और कोर्स की च्वाइस फिलिंग, एडिटिंग और लॉकिंग कर सकेंगे. यह प्रक्रिया 10 नवंबर की रात 11:59 बजे तक पूरी करनी होगी.

12 नवंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

राउंड-3 काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थी 13 और 14 नवंबर को अपना सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 12 से 14 नवंबर 2026 तक चलेगी.

इन माध्यमों से जमा कर सकते हैं फीस

अभ्यर्थी आवेदन और काउंसलिंग से संबंधित फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरने के बाद सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें. च्वाइस लॉक करने से पहले कॉलेज और कोर्स का चयन भी ध्यान से करें.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि राउंड-3 काउंसलिंग की अन्य शर्तें पहले जारी विज्ञापन संख्या BCECEB(PGDAC)-2026/06 (23 अक्टूबर 2026) और BCECEB(PGDAC)-2026/04 (2 अक्टूबर 2026) के अनुसार ही लागू रहेंगी. अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी BCECEB की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

PGDAC-2026 राउंड-3 का संशोधित शेड्यूल

ये भी पढ़ें: Bihar Education News: बिहार के 1258 ITI पर गिरेगी गाज, मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले कॉलेजों पर होगी कार्रवाई