समाचार · हरियाणा
पार्टी संभल नहीं रही, देश क्या संभालेगा:रोहतक में आप प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले गुप्ता-इंडिया गठबंधन का अब हिस्सा नहीं
रोहतक में आमद आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली पर कहा कि इस रैली का नेतृत्व एक ऐसा व्यक्ति कर रहा है, जिससे अपनी पार्टी नहीं संभल नहीं। जो प्रदेश के गुटों को नहीं संभाल पा रहा, वो देश का क्या संभालेगा। आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आप पार्टी केवल छात्रों, महिलाओं, किसानों व बेरोजगारों के साथ है। इंडिया गठबंधन से आप पार्टी अलग हो चुकी है। इंडिया गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। भाजपा ने चुनाव आयोग के सहारे बनाई सरकार
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 12 साल से काम के दम पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की मदद से सरकारें बना रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार BJP की सरकार बनवाने की मशीन के रूप में काम कर रहे हैं। वो चुनाव आयोग के बाकी सदस्यों के सुझाव को दरकिनार कर सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सुझाव मानते हैं। 14 करोड़ वोट काटकर विपक्ष को कुचलने का प्रयास
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा में 34 लाख, दिल्ली में 47 लाख और पूरे देश में लगभग 14 करोड़ वोट काटकर विपक्ष को कुचलने का कुचक्र रचा है। इसी के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा एक नवंबर को रोहतक में निकाली जा रही है। जंतर-मंतर पर किया लाठीचार्ज
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जब छात्र जंतर-मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ मांग करने जुटे तो रेलों से उतारकर छात्रों को पीटा गया। पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों पर लाठीचार्ज किया गया। BJP के गुंडों ने बच्चियों के साथ बदतमीजी की और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। आप से डरी भाजपा, 31 की बजाय 1 नवंबर को की पदयात्रा
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 1 नवंबर को तिरंगा यात्रा एक महीने पहले तय करके DC और SSP को लिखित में दे दिया था। BJP ने अपनी 31 अक्टूबर की तारीख को 1 नवंबर किया है। भाजपा यह ढोंग क्यों कर रही। केंद्र, प्रदेश व लोकल बॉडी में भाजपा सरकार, तो ये किससे लोकतंत्र बचाना चाहते हैं। कानून व्यवस्था बीजेपी से संभलती नहीं। जेल में बैठे लोग फिरौती मांग रहे हैं। मानसरोवर पार्क से अंबेडकर चौक जाएगी यात्रा
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो मानसरोवर पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक जाएगी। यात्रा में पूरे प्रदेश से आम आदमी पार्टी के सदस्य शामिल होंगे।