Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

सीके नायडू ट्रॉफी : पहली पारी में पिछड़ा बिहार, बड़ौदा ने 214 रनों की बढ़त से मजबूत की पकड़

INT News29 October 2026 at 06:52 pm

Rajgir International Stadium : राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट के चार दिवसीय मुकाबले में बड़ौदा अंडर-23 ने बिहार अंडर-23 के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. बुधवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिया है.

पहली पारी की बढ़त को मिलाकर बड़ौदा की कुल बढ़त 214 रनों की हो गयी है. उसके अभी सात विकेट शेष हैं. ऐसे में मुकाबले में बिहार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

CK Naidu Trophy : दूसरे दिन बड़ौदा को मिली बढ़त

मैच के दूसरे दिन बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 55.3 ओवर में 175 रन बनाया. इसके साथ ही टीम ने बिहार की पहली पारी के मुकाबले 73 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. बिहार की टीम पहली पारी में 42.2 ओवर में महज 102 रन बनाकर सिमट गई थी. कम स्कोर के कारण बिहार को पहली पारी में ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम ने संभलकर खेलते हुए अपनी स्थिति और मजबूत की. टीम ने 39 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बना लिया. पहली पारी की बढ़त के साथ बड़ौदा का कुल अंतर 214 रनों तक पहुंच गया है. हालांकि टी टाइम के बाद मौसम खराब होने के कारण खेल बाधित हो गया और दूसरे दिन का खेल समाप्त करना पड़ा.

Rajgir International Stadium : बिहार की गेंदबाजी का हाल

बिहार की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए राहुल, सुमन और प्रशांत ने एक-एक विकेट हासिल किया. अब मुकाबले के तीसरे दिन बिहार के गेंदबाजों के सामने बड़ौदा की पारी को जल्द समेटने की चुनौती होगी. वहीं बड़ौदा की टीम अपनी बढ़त को और बड़ा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहली पारी में कमजोर प्रदर्शन के बाद बिहार को मैच में वापसी करने के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा.