sports
मीराबाई चानू: बचपन में उठाए लकड़ियों के गठ्ठर, ट्रक ड्राइवरों से लेनी पड़ी लिफ्ट, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगातार रचा इतिहास
INT News7 August 2026 at 01:42 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। कहते हैं कि जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष है। भारत के महिला वेटफिल्टर मीराबाई चानू शायद इस बात को बखूबी जानती और मानती भी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में तीन गोल्ड मेडल जीतने वालीं दुनिया की इकलौती वेटलिफ्टर मीराबाई के लिए जिंदगी कभी आसान नहीं रही, हालांकि उन्होंने हर कदम और हर मोड़ पर संघर्ष का दामन थामे रखा और हर विपरीत परिस्थिति से निकलकर विश्वभर में अपने खेल के दम पर अलग पहचान बनाई।