national · दिल्ली
छठ पूजा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 15-16 नवंबर को इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Delhi Police Advisory: छठ पूजा के दौरान दिल्ली-एनसीआर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. 15 और 16 नवंबर 2026 को यमुना के विभिन्न घाटों के आसपास कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले प्रभावित रास्तों की जानकारी जरूर कर लें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके.
इन घाटों के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, छठ पूजा के मद्देनजर राम घाट, सूर घाट, बजरंग घाट, वासुदेव घाट और हाथी घाट समेत यमुना के कई घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा.
ISBT के पास स्थित वासुदेव घाट और I.P. एस्टेट क्षेत्र के हाथी घाट पर भी छठ पूजा का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ को देखते हुए इन इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा.
कब से कब तक प्रभावित रहेगा यातायात?
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर की सुबह 8 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. इस दौरान आयोजन स्थलों के आसपास वाहनों की आवाजाही को जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा.
दक्षिणी दिल्ली में छठ पूजा के चलते प्रभावित रहने वाली सड़कें
इन सड़कों पर देखकर निकलें
छठ पूजा के दौरान दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रह सकता है. इनमें शामिल हैं:
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.
ट्रैफिक पुलिस ने की सहयोग की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही, सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और डायवर्जन संकेतों का पालन करने को कहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, चिकित्सा सेवाओं और फायर सर्विस के वाहनों की आवाजाही में बाधा नहीं आने दी जाएगी. आपातकालीन सेवाओं के लिए सुगम रास्ता सुनिश्चित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Video: कांग्रेस के थप्पड़बाज विधायक ने सीएम धामी के कार्यक्रम में काटा बवाल, तोड़ी कुर्सियां, फेंका माइक