world
भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति
INT News17 November 2026 at 11:42 pm

ब्रसेल्स, 17 नवंबर। भारत के राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल (डी-आईएन) के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी में हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की।