Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

'फिट इंडिया मूवमेंट' को आगे बढ़ाने की पहल अभियान में बदली: मनसुख मांडविया

INT News9 August 2026 at 03:02 pm

नई दिल्ली, 9 अगस्त। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को गुजरात के हनोल से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 85वें संस्करण की अगुवाई की। यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त भारत' थीम और 'फिटनेस को हां कहें, नशे को न कहें' संदेश पर केंद्रित रहा।