Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक औघड़ पीर मठ से 9 करोड़ हड़पने का आरोप:महंत रमेशनाथ ने दिया धरना, कांता आलड़िया पर रुपए ट्रांसफर करने का आरोप

INT News9 August 2026 at 04:43 pm

रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ के साथ औघड़ पीर मठ के महंत रमेश नाथ ने अंबेडकर चौक पर धरना दिया और समाजसेवी कांता आलड़िया पर डेरे के खाते से 9 करोड़ 24 लाख रुपए निकालने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मामले में प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए 5 दिन का समय दिया। औघड़ पीर मठ के महंत रमेश नाथ ने बताया कि डेरे पर धारा 145 लगी हुई थी, जिसे हटवाने के नाम पर कांत आलड़िया ने खाते से 9 करोड़ 24 लाख रुपए निकाले हुए है। इसकी ट्रांजेक्शन का एक पेज भी दिखाया, जो एक्सिस बैंक का था। रमेश नाथ ने आरोप लगाया कि कांता आलड़िया ने झूठ बोलकर पैसे निकाले है। 2020-21 के बीच 9 करोड़ 24 लाख हड़पे

महंत रमेश नाथ ने कहा कि कांता आलड़िया ने 2020-21 के बीच 9 करोड़ 24 लाख रुपए बैंग के खोतों से अपनी कंपनी के खातों में ट्रांसफर किए है। वहीं, एटीएम व यूपीआई द्वारा 2021 से 2025 के बीच करीब 4 करोड़ रुपए भी निकाले गए है, जो डेरे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। डेरे से सोना-चांदी गायब करने व बैंक लॉकर्स से सामान निकालने का आरोप

महंत रमेश नाथ ने कांता आलड़िया पर बैंक के लॉकर्स से कीमती सामान निकालने का आरोप लगाया। साथ ही डेरे से सोने व चांदी के गहने भी गायब करने का आरोप लगाया है। साथ ही धोखाधड़ी से चेक पर साइन करवाकर पैसे निकाले गए है। कभी कोर्ट की फीस तो कभी कुछ बोलकर गुमराह किया गया। महंत का फोन लेकर गायब की राशि

विक्रम डूमोलिया ने कहा कि महंत को फोन चलाना नहीं आता। महंत का फोन लेकर कांता आलड़िया ने यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाले, जिसके सारे सबूत उनके पास है। कांता ने डेरे के पैसों से अपनी बेटी को विदेश भेजा और बिहार में काम शुरू किया। कांता आलड़िया को 5 दिन का समय दिया। अगर 5 दिन में पैसों का ब्यौरा नहीं दिया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। 2021 में दर्ज करवाई FIR, कोर्ट में चल रहा केस

कांता आलड़िया ने कहा कि 16 सितंबर 2021 को उनके ऊपर केस दर्ज करवा रखा है, जिसमें जमीन बेचने, पैसे हड़पने जैसे आरोप लगाए है। उसके ऊपर 10 धाराओं में केस दर्ज करवाया गया, जिसमें जांच के बाद पुलिस ने 5 धाराओं को हटा दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कांता आलड़िया ने कहा कि पिछले 6 साल से वह डेरे के लिए लड़ाई लड़ रही है। अपने पास से पैसे आंदोलनों में लगाए है। जब वह आंदोलन में खर्च किया पैसा मांगा तो कुछ लोग उसे ही बदनाम करने में लगे हुए है। जो आरोप वह लगा रहे हैं, उनके सबूत भी दिखाने चाहिए। जबकि उसके पास अपनी बात के सभी सबूत है।