Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'महंगी गाड़ियां, स्पोर्ट्स कंपनी, मुंबई में कई फ्लैट्स', एकम बावा ने रिति तिवारी के दावों को बताया झूठा

INT News26 September 2026 at 09:16 am

मुंबई, 26 सितंबर। भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस-20' में साथी प्रतिभागियों उदिति और काजी तौकीर के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और कम पॉकेट मनी मिलने को लेकर दिए बयान के कारण आलोचना का सामना कर रही हैं। इस बीच रिति की मां रानी तिवारी के दूसरे पति और पंजाबी गायक एकम बावा ने उनके बयानों को गलत बताया है।