national · उत्तराखंड
सत्ता में कांग्रेस जनता के लिए खतरनाक, सत्ता से बाहर देश के लिए नुकसानदायक : सीएम धामी
INT News30 October 2026 at 02:06 pm

देहरादून, 30 अक्टूबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलने पर बधाई दी। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।