समाचार · मध्य प्रदेश
उमरिया से 262 श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी रवाना:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत डिप्टी कलेक्टर ने विशेष ट्रेन से किया रवाना
उमरिया जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शुक्रवार रात 262 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या और वाराणसी के लिए रवाना किया गया। उमरिया रेलवे स्टेशन से विशेष तीर्थ ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की, जिसे डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन पर की गई विशेष व्यवस्थाएं रवाना होने से पहले स्टेशन पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। कर्मचारियों ने सभी बुजुर्गों को उनकी सीटों पर बैठाने में मदद की और सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी यात्रियों को पहचान पत्र दिए गए। यात्रा को सुचारू चलाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जाने को लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। ट्रेन में बैठने के बाद यात्रियों ने सरकार की इस तीर्थ दर्शन योजना की जमकर तारीफ की और खुशी जाहिर की। परिजनों ने दी विदाई उमरिया स्टेशन पर बड़ी संख्या में परिवार के लोग अपने बुजुर्गों को छोड़ने पहुंचे थे। सभी ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रियों को उनकी धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद सजी-धजी विशेष ट्रेन अपने सफर पर निकल पड़ी।