Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में कल हो सकती है बारिश

INT News1 August 2026 at 09:41 am

Jharkhand Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर मुड़ने के कारण झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा. शनिवार को आकाश में बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को रांची में तीन मिमी बारिश हुई. दो अगस्त को रांची सहित कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य में अब भी 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

अब तक सामान्य से 26% कम बारिश

इस अवधि में झारखंड में सामान्यतः 508.2 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक 376.2 मिमी बारिश हुई है. सबसे अच्छी स्थिति पश्चिम सिंहभूम की है. यहां सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. वहीं, रांची में अब तक 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सबसे खराब स्थिति गढ़वा, चतरा, देवघर, पाकुड़ व कोडरमा की है.

1 से 4 अगस्त ऐसा रहेगा मौसम

1 से 4 अगस्त तक झारखंड में मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा रहेगा. इन चारों दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें:  'रांची को दिल्ली का जंतर-मंतर मत बनने दीजिए सर', JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सीएम हेमंत सोरेन से अपील

ये भी पढ़ें:  रांची में जेवर चोरी का मुख्य आरोपी थाना से फरार, बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भागा