sports
एयरपोर्ट पर साथ दिखे पांड्या ब्रदर्स, हार्दिक-क्रुणाल की बॉन्डिंग देख खुश हुए फैंस

Hardik Pandya and Krunal Pandya : काफी समय बाद भारतीय क्रिकेट के चर्चित पांड्या ब्रदर्स, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या एक साथ नजर आए. दोनों का मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों हंसी-मजाक करते हुए एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं. लंबे समय बाद दोनों भाइयों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कैजुअल लुक में नजर आए दोनों
View on Instagram
वायरल वीडियो में हार्दिक और क्रुणाल दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए. दोनों ने ब्लैक पैंट के साथ टी-शर्ट पहन रखी थी और बेहद रिलैक्स अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए. हालांकि, इस वायरल वीडियो की तारीख या समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
विश्व कप की तैयारियों में लगे है हार्दिक
हार्दिक पांड्या इन दिनों 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों पर पूरा फोकस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के पास रहकर नियमित ट्रेनिंग शुरू कर दी है ताकि फिटनेस बनाए रख सकें और चोटों से दूर रहें. कहा जा रहा है कि वह ऐसा करने वाले पहले सक्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर की योजना को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है.
RCB के शो में नजर आए क्रुणाल
वहीं क्रुणाल पांड्या हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आए. इस दौरान उन्होंने सफलता और असफलता को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि लोग असफलता से उबरने की बात तो करते हैं, लेकिन सफलता मिलने के बाद खुद को जमीन से जुड़े रखना भी उतना ही मुश्किल होता है.
जल्द हो सकती है वापसी
क्रुणाल का हालिया आईपीएल प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा है. इसी वजह से क्रिकेट जगत में ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ संभावित वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में फिर से मौका मिल सकता है. हालांकि, इस पर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
Also Read: क्रिकेटर बनने का था सपना लेकिन किस्मत ने बदल दिया रास्ता, चोट से जूझते हुए तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल