समाचार · मध्य प्रदेश
MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता:भोपाल में ₹2743 और इंदौर में ₹2846 में मिलेगा; खाना के रेट मे कमी की उम्मीद
देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें कम हो गई है। शनिवार से नए रेट लागू हो गए। मध्य प्रदेश में 190 से 194 रुपए तक की गिरावट हुई है। भोपाल में अब 2743 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। वहीं, इंदौर में 2846 रुपए, जबलपुर में 2957 रुपए, ग्वालियर में 2963.50 रुपए और उज्जैन में 2908 रुपए कीमत हो गई है। बढ़ती महंगाई के बीच शनिवार की सुबह थोड़ी राहत वाली खबर आई। ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट में खाने के 15 प्रतिशत तक बढ़े रेट में कुछ गिरावट हो सकती है। होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने इसके संकेत दिए हैं। तीन महीने पहले रेट में खासी वृद्धि ईरान और अमेरिका युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडर के रेट में खासी बढ़ोतरी हुई थी। तीन महीने पहले कमर्शियल सिलेंडर 1300 रुपए तक महंगा हो गया था। कई शहरों में तो रेट 3300 रुपए के पार थे। युद्ध से पहले 18 किलो सिलेंडर के रेट 1800 से 2000 रुपए तक थे। रीवा में सबसे महंगा सिलेंडर, शाजापुर में सस्ता नए रेट की बात करें तो रीवा में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा है। रेट कम होने के बावजूद अब यहां 2991.50 रुपए में एक सिलेंडर मिलेगा। सिंगरौली, नरसिंहपुर में 2989.50 और सतना में रेट 2989 रुपए हो गए हैं। शाजापुर में सबसे कम 2749.50 रुपए हो गए हैं। 10 से 15% तक महंगा हो चुका खाना युद्ध के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट लगातार बढ़े। करीब 60 प्रतिशत तक सिलेंडर महंगा हो गया। इस वजह से भोपाल समेत पूरे प्रदेश में होटल और रेस्टोरेंट के रेट भी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े। संचालकों का कहना है कि सिलेंडर के बढ़े रेट की वजह से होटल और कैटर्स में कॉस्टिंग का फर्क पड़ा है। 500 लोगों के 5 लाख रुपए के खाने का बजट 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ चुका है। इस वजह से न कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी प्रति प्लेट रेट बढ़ा दिए थे।