national · दिल्ली
भारत ने नेपाल में 50 नागरिकों से फिर से स्थापित किया संपर्क, 275 अभी भी लापता: विदेश मंत्रालय
INT News29 August 2026 at 11:59 pm
नई दिल्ली, 29 अगस्त। नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से निपटने में भारत अपने पड़ोसी देशी की लगातार मदद कर रहा है। लोगों के रेस्क्यू के लिए भारत की ओर से नेपाल में अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में ताजा अपडेट साझा कर जानकारी दी है कि 50 भारतीय नागरिकों से संपर्क फिर से स्थापित हो गया है और कुल 108 लोगों को बचाया गया है।