Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीना:बाइक पर सवार होकर आए स्नैचर, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही जांच

INT News18 August 2026 at 08:50 pm

फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में मोबाइल छीनने का एक मामला सामने आया है। महाराजा रेस्टोरेंट के पास बाइक सवार दो युवकों ने राह चलते एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई थी। पीड़ित युवक गांव रताखेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक एक राह चलते युवक के पास पहुंचते हैं, उसका मोबाइल छीनते हैं और तेजी से भाग निकलते हैं। पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत इस मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। रतिया सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे इस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं।