Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सड़क पर पड़े गड्ढे को ठीक किया जाए

INT News17 November 2026 at 05:46 am

जालंधर | रामामंडी चौक से होशियारपुर रोड की ओर खेरा पेट्रोल पंप के पास खेरा एन्क्लेव के मुख्य गेट के सामने सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा इतना गहरा है कि रात के समय या तेज रफ्तार में गुजरते वाहनों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बताया गया कि हाल ही में एक बुजुर्ग राहगीर गड्ढे में गिरते-गिरते बचा और गंभीर चोट से बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मुश्किल से बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के निवासियों ने प्रशासन से तुरंत मरम्मत कराने की मांग की। समाजसेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे खड्डे हैं, जिन्हें पैचवर्क से ठीक किया जा सकता है और नई सड़क बनाने की जरूरत नहीं है, जिससे सार्वजनिक धन की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।