Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

Helicopter Crash: बदरीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश होने की आशंका; 5 लोग थे सवार

INT News30 October 2026 at 02:40 pm

चार धामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस सूचना से हड़कंप मच गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ज्योर्तिमठ और बदरीनाथ के बीच लापता हुआ बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर दोपहर सवा एक बजे के आसपास बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ा था। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कम्पनी का बताया जा रहा है।हेलीकॉप्टर के चट्टान से टकराने की आशंकासूत्रों के अनुसार, ऐसी आशंका है कि विमान चट्टान से टकराकर क्रैश हुआ है। विमान की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। मौके पर एसडीएम समेत राहत बचाव दल रवाना हो गया है। एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी पर चढ़ रही है।खबर अपडेट की जा रही है।