national · उत्तराखंड
उत्तराखंड में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने पीएम मोदी और शिवराज चौहान का जताया आभार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सड़क एवं सेतु निर्माण प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाने तथा उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में सहयोग का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं के विकास को निरंतर गति मिल रही है. राज्य सरकार पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है. ग्रामीण सड़क संपर्क का विस्तार प्रदेश के समग्र विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती तथा आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित सड़क एवं सेतु परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलने से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, दूरस्थ बसावटों की मुख्यधारा से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और उत्तराखंड के समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी