Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बुराड़ी में टच करने से रोका तो पर युवती की पीट-पीटकर हत्या,दिल्ली में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत से सनसनी

INT News14 November 2026 at 03:16 pm

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. 20 साल की एक महिला ने एक आदमी द्वारा उसे छूने पर आपत्ति जताई तो उस आदमी ने कथित तौर पर उसे पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर की रात को हुई थी. 8 नवंबर को बुराड़ी इलाके में एक खाली प्लॉट के पास महिला का शव मिला.

सड़क किनारे खराब हालत में मिला शव

आरोपी की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों ने महिला को सड़क किनारे खराब हालत में पड़ा हुआ देखा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रमोद सिंह उस इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच और पूछताछ के मुताबिक प्रमोद सिंह ने महिला को जबरन उठाकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गया. महिला ने उसके छूने का विरोध किया. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई.

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि गुस्से में आकर उसने किसी चीज से महिला पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की तलाश की गई. जांच-पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई और बाद में शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शव सड़क पर फेंका

उधर, खजूरी इलाके में गुरुवार रात बुजुर्ग दोस्त से मिलने गई 40 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी बुजुर्ग ने महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया.खजूरी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ खजूरी थाना क्षेत्र में रहती थी.

ये भी पढ़ें: कहीं दीमक के टीले पर पूजा, तो कहीं समुद्र में जलता रथ; पुरानी सभ्यताओं में कैसे होती थी सूर्य पूजा?

वहीं, आरोपी बुजुर्ग इलाके में ही स्कूल के पास दूध की डेयरी चलाता है. उसका एक बेटा अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहता है. महिला के परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को बुजुर्ग ने तोहफा देने का बहाना बनाकर फोन कर महिला को अपने घर बुलाया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी बुजुर्ग ने दावा किया कि गुरुवार रात महिला को अस्थमा का अटैक आया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह डर गया और शव को सड़क किनारे फेंक आया.