Sunday, 30 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

अंकित बालियान हत्याकांड, करनाल से शामली गए थे शूटर्स:4 हिरासत में; अब मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस, 80 CCTV खंगाले

INT News30 August 2026 at 09:55 am

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने 4 संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और जिम के एंट्री रजिस्टर की भी जांच की। एसओजी टीम को सीसीटीवी से चारों शूटर्स की पहचान हुई, जो हरियाणा के करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। पुलिस अब शामली से करनाल तक के पूरे रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को जोड़कर उनकी मूवमेंट ट्रेस कर रही है। पकड़े गए चारों हमलावरों की कॉल डिटेल्स, क्राइम हिस्ट्री और हत्या के दिन के मूवमेंट के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ के आधार के पर मुख्य साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में लगी हुई हैं। बता दें कि 6 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे अंकित बालियान की उनके जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कार में बैठते ही 18 राउंड फायर किए, जिनमें से 5 गोलियां अंकित को लगी थीं। घटना के दिन ही हरियाणा के गोगी गैंग ने फेसबुक पोस्ट करके और सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने वीडियो जारी करके हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि भूपेंद्र बाद में मुकर गया था। 5 CCTV फुटेज में देखिए, कैसे हुई अंकित बालियान की हत्या– जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा रुके, पहले से कर रहे थे रेकी SOG की जांच में सामने आया है कि हमलावर शामली पहुंचने के बाद अंकित के जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके थे। अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके जिम से बाहर निकलने के समय का इंतजार किया। इससे पहले शूटर करीब दो घंटे तक उसी मार्केट में घूमते रहे थे। शाम करीब 6:42 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को आपस में जोड़ रही है। जांच का फोकस हमलावरों के वाहन, उसमें सवार लोगों और रास्ते में उनकी गतिविधियों की पहचान करने पर है। कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज का मिलान शुरू किया है। पुलिस को उम्मीद है कि अलग-अलग स्थानों की रिकॉर्डिंग जोड़ने से हमलावरों की पूरी मूवमेंट और उनके इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान हो सकेगी। SOG ने जिम का रजिस्टर खंगाला, कई लोगों से पूछताछ शुक्रवार को सहारनपुर से SOG की टीम दोबारा शामली पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिम पहुंचकर एंट्री रजिस्टर की जांच की। जिम और आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। SOG टीम CCTV फुटेज भी अपने साथ ले गई है। इन फुटेज का तकनीकी विश्लेषण कर हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है। STF समेत कई टीमें तलाश में जुटीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं। ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर, STF और शामली पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। संदिग्ध ठिकानों पर दूसरे जिलों और राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। CCTV फुटेज, जिम के रजिस्टर, तकनीकी साक्ष्य और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- हत्या से एक घंटे पहले पोस्ट किया था नया गाना अंकित ने बुधवार शाम 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए। 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरियाणा के सोनीपत में रहता था। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजीव की अभी शादी नहीं हुई है। वह कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। 2 बड़ी बहनें रीना और रितु की शादी हो चुकी है। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। हालांकि, अभी अंकित और सीमा के बच्चे नहीं हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया

'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' पूरी खबर पढ़ें…