national · दिल्ली
झारखंड पेपर लीक मामले में सरकार संवेदनशील, भाजपा को राजनीति का मौका नहीं मिल रहा: सुखदेव भगत
INT News8 August 2026 at 12:36 pm

नई दिल्ली, 8 अगस्त। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार इसको लेकर संवेदनशील है। मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच चल रही है। शुक्रवार शाम छात्रों से हुई वार्ता भी सकारात्मक रही। हालांकि भाजपा निराश है, क्योंकि उसे अब इस मुद्दे पर राजनीति करने को नहीं मिल रही है।