Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

आदिवासी समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की

INT News17 November 2026 at 05:46 am

जालंधर | फिरोजपुर मंडल कार्यालय के सभागार में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने की। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। मंडल प्रशासन के अनुसार, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत जागरूकता और जन-कल्याण से जुड़े कार्यक्रम किए गए। आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल आदि मौजूद रहे।