Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद सड़क हादसे में महिला की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; अस्पताल लेकर पहुंचा ड्राइवर

INT News15 July 2026 at 11:49 am

फतेहाबाद जिले के धीड़-रतिया रोड पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ड्राइवर ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव धीड़ निवासी माया देवी (पत्नी हरबंस सिंह) अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर अयालकी की ओर जा रही थीं। फतेहाबाद की ओर से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई और हरबंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति की हालत गंभीर, इलाज जारी अस्पताल में डॉक्टरों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया। हरबंस सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका माया देवी अपने पीछे तीन बेटों का परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीनों बेटे दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।