समाचार · पंजाब
एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह सम्मानित
INT News17 November 2026 at 05:46 am
जालंधर | सिविल अस्पताल जालंधर के रक्त केंद्र ने डीएवी कॉलेज जालंधर और कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के समन्वयक डॉ. साहिब सिंह को रक्तदान शिविरों के आयोजन और सामाजिक सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में सिविल सर्जन राजेश गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक नमिता घई, रक्ताधान अधिकारी डॉ. गुरपिंदर कौर, डॉ. रूपिंदर कौर और डॉ. रुमाना उपस्थित रहीं। स्टाफ सदस्यों में गगनदीप कौर, अजय कुमार, सुखविंदर कुमार और रंजीत कौर भी मौजूद रहे।