world
समय पर यूएन का बकाया चुकाएं सभी सदस्य देश, विकास कार्यों के लिए मिले पर्याप्त फंड: भारत
INT News6 October 2026 at 12:33 pm

संयुक्त राष्ट्र, 6 अक्टूबर। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बजट से जुड़ी पांचवीं समिति की बैठक में सोमवार को भाजपा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र के आम बजट में अपना योगदान समय पर दिया है। इसी वजह से भारत को 'ऑनर रोल' में जगह मिली है। भारत ने सभी सदस्य देशों से अपील की है कि वे अपना बकाया समय पर जमा करें। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास से जुड़े कामों के लिए पर्याप्त फंड सुनिश्चित करने की भी मांग की है।