Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अर्बन एस्टेट फेज 2 में पानी की पाइपलाइन में लीकेज

INT News13 October 2026 at 05:52 am

| जालंधर अर्बन एस्टेट फेज 2 के डी ब्लॉक में रहते लोग पानी की पाइपलाइन में लीकेज से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद वॉटर सप्लाई विभाग के जेई कार्रवाई नहीं कर रहे। निवासियों का कहना है कि कई दिनों से संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते और कभी फोन उठने पर यह कहकर टाल देते हैं कि “बंदे आ रहे हैं, करवा देते हैं।” बुधवार सुबह और शाम जैसे ही पाइपलाइन में सीधे पानी आया, लीकेज बढ़ गई और सड़क पर पानी जमा होने लगा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब इलाके में बीमारियां फैल जाएंगी। बहरहाल, मोहल्ले वालों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि जेई ने जल्द मरम्मत नहीं कराई तो वे अपनी जेब से पैसे इकट्ठे कर लीकेज बंद कराएंगे। मौके पर विजय सिकरी, जागीरी लाल, संजीव देव शर्मा मौजूद रहे। लोगों ने निगम कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग की।