समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड में खरगे की रैली से पहले बवाल, धरने पर बैठे कांग्रेस नेता; क्या वजह

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से ठीक पहले बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अचानक हल्द्वानी कोतवाली परिसर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं और लोगों की गाड़ियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। रामलीला मैदान में जनसभा का मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना तय था। अब कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस ने दिया गाड़ियां छोड़ने का आदेशइस बीच कोतवाली परिसर में इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने,पुलिस प्रशासन और एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रशासन जान-बूझकर पुलिस का सहारा लेकर जनसभा को फ्लॉप करने की साजिश रच रहा है। बाहरी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को बेवजह रोका जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर नेता प्रतिपक्ष का रूप देख पुलिस ने सभी बैरियर से रैली के लिए जाने वाली गाड़ियों को को छोड़ने का आदेश दिया।राहुल गांध की रैली में भी हुआ था बवालइससे पहले राहुल गांधी की देहरादून रैली को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। तब कांग्रेसियों का आरोप था कि छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम परेड मैदान में रैली की परमिशन मिली थी। लेकिन रैली से एक दिन पहल पुलिस ने मना कर दिया। फिर कार्यक्रम बन्नू स्कूल में करना पड़ा था।