Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, अगले 2 दिन 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

INT News30 October 2026 at 02:39 pm

Heavy Rain Alert : बिहार में 31 अक्टूबर को मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा. कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है. अगले दो दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

31 अक्टूबर को इन 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार मौसम सेवा केंद्र के 31 अक्टूबर के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, वैशाली और पूर्णिया में कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

1 नवंबर तक बना रहेगा बारिश का दौर

अगले दो दिनों यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती है. बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम का यह बदलाव सिर्फ उत्तर बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के दूसरे हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

साइक्लोन अर्नब के अवशेष से बदला बिहार का मौसम

साइक्लोन अर्नब के कमजोर पड़ने के बाद उसका बचा हुआ असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर तक इसका प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में मौजूद था. इसके असर से बिहार में बादल, तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है. 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में भारी बारिश को लेकर दो जिलों में रेड और कई जिलों ऑरेंज अलर्ट, साइक्लोन अर्नब का असर शुरू