national · महाराष्ट्र
प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा श्रद्धांजलि कार्यक्रम मामला; टीआईएसएस के 7 छात्रों को अग्रिम जमानत, 2 की याचिका खारिज
INT News8 August 2026 at 12:36 pm

मुंबई, 8 अगस्त। प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम और उसमें कथित तौर पर लगाए गए नारों से जुड़े मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के सात छात्रों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने सात छात्रों को अग्रिम जमानत दे दी, जबकि दो अन्य छात्रों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।