Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर के दर्शना नगर में सड़क हादसा:बाइक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, आरोप- बाइक सवार नशे में कर रहा था ड्राइव

INT News14 August 2026 at 10:48 am

जालंधर के दर्शना नगर इलाके देर रात में नशे की हालत में बाइक चलाने के कारण सड़क हादसा हो गया यहां नशे में धुत एक बाइक सवार ने सामने से आ रही एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत यह रही कि उस पर सवार परिवार बाल-बाल बच गया। नशे में धुत था बाइक चालक पीड़ित व्यक्ति (एक्टिवा चालक) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक Splendor मोटरसाइकिल नंबर: PB 08 M 8282 के चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा।

इस पर पीड़ित ने कहा की आज तो भगवान की कृपा से मैं और मेरा परिवार बच गया, लेकिन नशे में गाड़ी चलाने वाले इन लोगों की वजह से कल को किसी और की जान भी जा सकती है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही PCR पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी *सूरत सिंह* ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे फिलहाल पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत मे ले लिया।

जालंधर के दर्शना नगर में सड़क हादसा:बाइक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, आरोप- बाइक सवार नशे में कर रहा था ड्राइव · Indian News Trust