समाचार · हरियाणा
पानीपत में महिला के घर में दिनदहाड़े चोरी:राशन लेने गई थी बेटी, पड़ोसी युवक ने शौच के बहाने खोला ताला; नकदी-जेवर चुराए
पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कच्चा कैंप (राजीव फैक्टरी इलाका) में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। महिला के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और ₹25,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत और फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। राशन लेने गई थी बेटी, घर लौटने पर खुला मिला ताला पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता रेखा ने बताया कि दोपहर के समय उनकी बेटी पास स्थित राशन डिपो से राशन सामग्री लेने के लिए गई हुई थी। उस दौरान घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। जब बेटी राशन लेकर वापस लौटी, तो उसने देखा कि घर का ताला खुला पड़ा है। भीतर दाखिल होने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब हैं। चोरी गए सामान का विवरण शौच का बहाना बनाकर घर में घुसा पड़ोसी युवक घटना के बाद जब परिजनों ने आसपास पूछताछ की, तो पास ही स्थित एक किराना दुकान संचालक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजा(19) नाम का लड़का शौच करने का बहाना बनाकर उनके घर की तरफ गया था। इसके बाद जब क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें राजा अपने एक अन्य साथी के साथ संदिग्ध अवस्था में आता-जाता दिखाई दिया।