समाचार · झारखंड
जमशेदपुर में बाढ़ से निपटने को JNAC तैयार, जानें क्या है प्लान

लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है. डैम के सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए ओडिशा प्रशासन ने इसके फाटक (गेट्स) खोलकर पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है.
ओडिशा के व्यांगबिल डैम और पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम के फाटक खोले जाने से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने और तटीय बस्तियों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र को 9 क्लस्टरों में विभाजित कर अधिकारियों को तैनात किया गया है.
कहां-कहां बने राहत शिविर और कौन हैं नोडल अधिकारी
24 घंटे कार्य करेंगे दो मुख्य कंट्रोल रूम
जेएनएसी कार्यालय कंट्रोल रूम: नोडल अधिकारी: ज्योति पुंज (9471511844) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मी: विश्वजीत मुंडा, अनूप सिंह और दारा सिंह सींकू)
तरुण संघ (ब्लॉक नं०-4, शास्त्रीनगर कदमा) कंट्रोल रूम:
नोडल अधिकारी: जाॅय गुड़िया (8102315618) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता: अभिषेक कुमार, राजीव रंजन साव और अजय चौरसिया)