entertainment
बंटवारा 1947 हिट हुई या सुपरहिट... फिल्म क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स, रिव्यू पढ़कर बनाए वीकेंड में देखने का प्लान

Batwara 1947 Review: बंटवारा 1947 आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. विभाजन के बैकग्राउंड पर बनी इस कहानी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आ रहे हैं. एक्स पर फैंस इस ऐतिहासिक ड्रामा को ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच बता रहे हैं.
Taran Adarsh Reviews Batwara 1947: तरण आदर्श ने दिए इतने स्टार्स
तरण आदर्श ने बंटवारा 1947 का एक्स पर रिव्यू करते हुए लिखा, एक वर्ड में रिव्यू, ''जबरदस्त 3/5... सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी एक बार फिर अपना दम दिखाती नजर आती है. बंटवारा 1947 की सबसे बड़ी खासियत इसकी हटकर कहानी, जबरदस्त इमोशन्स और पावरफुल परफॉर्मेंस हैं. फिल्म एक ऐसा मैसेज देती है, जो आज के वक्त में काफी मायने रखता है. असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' से प्रेरित यह फिल्म विभाजन के दौरान मची तबाही, डर और उथल-पुथल को एक इंटेंस कहानी के जरिए दिखाती है.''
उन्होंने आगे लिखा, ''राजकुमार संतोषी ने पूरी कहानी को काफी कॉन्फिडेंस के साथ हैंडल किया है. 1947 के लाहौर को जिस तरह रीक्रिएट किया गया है, वो काफी रियल और ऑथेंटिक फील देता है. उस दौर का डर, कन्फ्यूजन और अनिश्चितता फिल्म के माहौल में साफ नजर आती है. सनी देओल इस बार अपने ट्रेडमार्क देशभक्ति या बदले वाले रोल से काफी अलग नजर आते हैं.''
Sandeep Dangi Calls Batwara 1947 Superhit: संदीप डांगी ने बंटवारा 1947 को बताया सुपरहिट
संदीप डांगी ने एक्स पर लिखा, ''सुपरहिट... 4/5.... फिल्म का पूरा एक्सपीरियंस काफी दमदार रहा. राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने फिर से दिखा दिया कि दोनों साथ आते हैं तो स्क्रीन पर अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है. फिल्म में इमोशन, इंटेंस ड्रामा और भरपूर मास एंटरटेनमेंट का अच्छा कॉम्बिनेशन है. सनी देओल पूरी तरह अपने जोन में नजर आते हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी स्ट्रॉन्ग है कि हर सीन में दबदबा साफ महसूस होता है.''
Tushar Jadhav Called Film Powerful: तुषार जाधव ने फिल्म को बताया पावरफुल
तुषार जाधव ने लिखा, ''पावरफुल 3/5 सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल र दिया है. इस बार दोनों कुछ हटकर लेकर आए हैं. फिल्म की यूनिक कहानी, स्ट्रॉन्ग इमोशन्स और पावरफुल परफॉर्मेंस इसके सबसे बड़े प्लस पॉइंट्स हैं. यह फिल्म Partition के दौर की हिंसा, दर्द और अफरा-तफरी को एक इंटेंस स्टोरी के जरिए सामने रखती है. फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है क्योंकि कहानी को सेट होने में वक्त लगता है. दूसरे हाफ के कुछ सीन्स खास तौर पर हाईलाइट हैं.
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Movie Review: पहले ही दिन थिएटर्स से बाहर निकले दर्शक बोले "सनी पाजी ने फिर मचा दिया गदर"
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking : स्वतंत्रता दिवस पर इमरान और सनी देओल में टक्कर, जानें कौन आगे