Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चंबल से हिमालय पहुंचे भरत चौधरी:दलाई लामा से मिले, मानव सेवा का लिया संदेश; बोले- ऊंचे आदर्श रखें, देश-समाज को नई दिशा देने का प्रयास करें

INT News14 August 2026 at 11:37 am

चंबल की धरती को साहस, संघर्ष और सम्मान की पहचान बताते हुए परम पावन दलाई लामा ने भिंड निवासी भरत चौधरी को मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया। पूर्व मंत्री राकेश चौधरी के पुत्र भरत चौधरी ने लेह-लद्दाख पहुंचकर दलाई लामा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दलाई लामा ने उन्हें जीवन मूल्यों पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की। मुलाकात के दौरान दलाई लामा ने कहा कि चंबल जैसी धरती से मिले संस्कार और जीवन के अनुभवों को समाज की सेवा में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को आदर्शवादी बनाएं और अपने आदर्श इतने ऊंचे रखें कि उनसे देश और समाज को नई दिशा मिल सके। व्यक्ति राजनीति में हो या किसी अन्य क्षेत्र में, मानव मूल्यों को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। भरत बोले- चंबल मेरे जीवन की चेतना की जड़ भरत चौधरी ने कहा कि चंबल और भिंड उनके जीवन की चेतना की जड़ हैं। चंबल की मिट्टी ने उन्हें संघर्ष करना, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पीड़ा समझना सिखाया है। उन्होंने कहा कि लेह की ऊंचाइयों पर दलाई लामा से मुलाकात के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि भौगोलिक दूरी भले ही चंबल और हिमालय के बीच हो, लेकिन भारत की आत्मा एक है। वंचितों के पक्ष में खड़े होने का संकल्प भरत चौधरी ने कहा कि चंबल के खेत-मजदूर से लेकर हिमालय के साधु तक सभी के जीवन में इंसानियत और सम्मान की भावना जुड़ी हुई है। उनका प्रयास रहेगा कि भिंड की मिट्टी से मिले संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए वंचित और कमजोर वर्ग के पक्ष में खड़े हों। उन्होंने कहा कि समाज में बराबरी की लड़ाई को आगे बढ़ाना और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का माध्यम बनना उनका प्रयास रहेगा। दलाई लामा से हुई इस मुलाकात को उन्होंने जीवन मूल्यों और मानव सेवा की दिशा में प्रेरणादायी अनुभव बताया।