Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND vs NZ 4th T20 Live: एक ओवर में भारत के दो विकेट गिरे, संजू सैमसन के बाद ईशान किशन लौटे पवेलियन

INT News30 October 2026 at 02:50 pm

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 260 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रन ठोक दिए. माइकल ब्रेसवेल ने भी 25 गेंदों में 65 रनों की तेज पारी खेली. भारत के लिए मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए. अब भारत को जीत के लिए 260 रन बनाने होंगे.