समाचार · मध्य प्रदेश
राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:हरदा के नारायण टॉकीज चौक पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका, नारेबाजी की
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हरदा में मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन शहर के नारायण टॉकीज चौक पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राहुल गांधी के पोस्टर और तिरंगा लेकर नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सीजफायर की मदद से आग बुझा दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर नारेबाजी की। दरअसल, SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को इंडिया गठबंधन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, 2 घंटे हिरासत में रखने के बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया है। -------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…