Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के 44 हजार सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर

INT News31 August 2026 at 10:16 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि बंगाल के आम लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर जबरन या अनिवार्य रूप से नहीं लगाये जायेंगे. इस क्रम में स्मार्ट मीटर सरकारी कार्यालयों में लगाये जाने की योजना है. नबान्न सूत्रों के अनुसार, ये स्मार्ट मीटर सितंबर से लागू किये जा रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप, सरकारी कार्यालयों में बिजली के उपयोग में बड़ा बदलाव आने वाला है. ये प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगभग 44 हजार सरकारी कार्यालयों में लगाये जायेंगे. अधिकतर मामलों में मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है.

बिल खपत और बिजली बिल भुगतान को सुव्यवस्थित करना है उद्देश्य

पश्चिम बंगाल विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) का लक्ष्य इस नयी प्रणाली को 31 अगस्त तक लागू करना है. मूल रूप से, राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में बिजली की खपत और बिल भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह पहल की है.

भाजपा सरकार ने की स्मार्ट मीटर लगाने की पहल

भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, सभी सरकारी कार्यालयों में इन प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को शुरू करने की योजना बनायी गयी थी. उसी के अनुसार, संबंधित विभागों के प्रमुखों, राज्य पुलिस महानिदेशक और जिला मजिस्ट्रेटों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं. केंद्र की ‘पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना’ (आरडीएसएस) के अंतर्गत प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की पहल राज्य ने की है.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर लगाते समय नहीं बदली जाएगी हर बार केबल, बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया नियम

बंगाल में 90 हजार सरकारी कार्यालय

हालांकि यह प्रणाली वर्तमान में लगभग 44 हजार सरकारी कार्यालयों में लागू है. राज्य में सरकारी कार्यालयों की कुल संख्या लगभग 90 हजार है. सरकार की योजना है कि सभी सरकारी कार्यालयों को धीरे-धीरे प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली के अंतर्गत लाया जाये.

जिम्मेदार अधिकारी के मोबाइल पर आयेगा बिल

प्रणाली में सरकारी कार्यालयों के जिम्मेदार अधिकारी का मोबाइल नंबर डब्ल्यूबीएसईडीसीएल पोर्टल पर पंजीकृत कराना अनिवार्य कर दिया गया है. बिजली बिल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इसी नंबर पर भेजी जायेगी. इसमें बकाया बिल की राशि, बिल जमा करने की अंतिम तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर लगाने में बंगाल सुस्त, 2.07 करोड़ उपभोक्ता में 2.91 प्रतिशत ही मीटर लगे

बिल जारी होने के 10 दिन के भीतर करना होगा भुगतान

यह नियम मुख्य रूप से उन सरकारी कार्यालयों पर लागू होता है जो वर्तमान में डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के पोस्टपेड कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं और जिनके कनेक्शन का स्वीकृत लोड 50 किलोवाट है. बिल जारी होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर बिल की राशि का भुगतान करना होगा. अगर निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो इसे बाद में प्रीपेड बिल में जोड़ दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अब फ्री बिजली नहीं, लगेंगे 2 करोड़ स्मार्ट मीटर, 15000 करोड़ वसूलने की तैयारी