समाचार · हरियाणा
पलवल में सुरक्षा के लिए 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात:कांवड़ यात्रा-2026, जलाभिषेक तक अलर्ट रहेगा प्रशासन; अधिकारियों की ड्यूटी तय
पलवल। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी जयेंद्र सिंह छिल्लर ने 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये सभी अधिकारी 11 अगस्त को जलाभिषेक वाले दिन तक अपने-अपने संबंधित थाना क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। डीसी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रत्येक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को संबंधित थाना क्षेत्र में नियुक्त किया गया है, जिनके साथ थाना प्रभारी को समन्वय अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों का मुख्य दायित्व कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। आपात स्थिति में कार्रवाई के निर्देश एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना और एसडीएम हथीन हरिराम अपने-अपने उपमंडलों में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समग्र प्रभारी रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ये डयूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों में तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश को थाना हथीन, एसडीओ (सिविल), डब्ल्यू.एस. सब डिवीजन हथीन अंकित सिंह चौहान को थाना बहीन, बीएओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हथीन प्रदीप कुमार को थाना उटावड़, एसडीई पीएचई डिवीजन-2 पलवल त्रिलोक चंद मंगला को सिटी थाना पलवल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़) डब्ल्यू.एस. डिवीजन पलवल मोहित वशिष्ठ को सदर थाना पलवल, आरओ, एचएसआईपीसीबी पलवल सिद्धार्थ भार्गव को कैंप थाना पलवल, एसडीई पीएचई सब डिवीजन-2 पलवल सुनील वर्मा को थाना गदपुरी, जिला नगर योजनाकार पलवल अनिल मलिक को थाना चांदहट और तहसीलदार होडल अनिल कुमार को थाना होडल में तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सौंपा एसडीई/सहायक अभियंता 66 केवी सब-स्टेशन आईवीपीपी होडल संजय बंसल को थाना मुंडकटी, बीएओ, हसनपुर (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) पलवल देवेन्द्र कुमार को थाना हसनपुर, महाप्रबंधक (जीएम) हरियाणा रोडवेज पलवल जितेन्द्र यादव को ट्रैफिक प्रबंधन तथा तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को लघु सचिवालय पलवल की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।