national · उत्तर प्रदेश
राम मंदिर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच की मांग स्वीकार करेगा: रविदास मेहरोत्रा
INT News13 July 2026 at 11:56 pm

लखनऊ, 13 जुलाई। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अदालत द्वारा सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जवाब तलब किए जाने और एसआईटी की जांच रिपोर्ट मांगने से मामले की गंभीरता स्पष्ट होती है। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति प्रक्रिया, आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने समेत कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।