Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में NH-30 पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:दो घायल, सोसायटी से खाद लेकर घर लौट रहे थे

INT News7 July 2026 at 05:53 pm

मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पकरिया के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में खाद से लदे ट्रैक्टर को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मैहर के पाला गांव निवासी श्रीमोहन (45 वर्ष), सुखनन्दी चौधरी और शालू तिवारी (33 वर्ष) ट्रैक्टर से खाद लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पकरिया के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि, ट्रैक्टर पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हुए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।