समाचार · पंजाब
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले
| जालंधर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) के विद्यार्थियों को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह अवसर एचआर भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहे संस्थान की उस पहल का परिणाम है, जिसके तहत विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर के अनुभवों से जोड़ने पर जोर दिया जाता है। विद्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन का दौरा विद्यार्थियों को देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था, लोकतांत्रिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और नेतृत्व परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन की भव्यता देखने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर भी मिला। विद्यालय ने इस उपलब्धि को अपनी नेशन फर्स्ट पहल से भी जोड़ा, जिसकी शुरुआत वाइस चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट पूजा भाटिया के नेतृत्व में की गई थी। इस अवसर पर चेयरमैन दीपक भाटिया, ट्रेजरर पार्थ भाटिया, नम्रता भाटिया और सेक्रेटरी ध्रुव भाटिया ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। नेतृत्व टीम में वाइस प्रिंसिपल दिनेश कुमार, एजुकेशन ऑफिसर मनीष मल्होत्रा और एकेडमिक डीन ईशा चड्ढा भी मौजूद रहे।