Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सीपीआई करेगी प्रदर्शन

INT News13 October 2026 at 05:52 am

जालंधर | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 15 से 17 अक्टूबर तक पंजाब भर में जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। पार्टी के प्रांतीय नेताओं कामरेड दर्शन सिंह खटकड़ और कामरेड कुलविंदर सिंह वड़ैच ने कहा कि चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों, लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और युवाओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारियां और कथित झूठे मामले दर्ज किए गए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया। पार्टी ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, उन्हें पद से हटाया जाए, एसआईआर पर रोक लगे, छूटे नाम जोड़े जाएं और दिल्ली में गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा कर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को रद्द किया जाए।