Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुरैना में पार्क बना अखाड़:युवकों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, सामने आए वीडियो के आधार पर जांच शुरू

INT News7 August 2026 at 12:52 pm

मुरैना शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क में कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पार्क में हुआ विवाद घटना बुधवार शाम न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क में पानी की टंकी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पार्क में मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो हुआ वायरल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर हमला करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। शिकायत का इंतजार सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संबंधित युवकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना में पार्क बना अखाड़:युवकों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, सामने आए वीडियो के आधार पर जांच शुरू · Indian News Trust