समाचार · मध्य प्रदेश
रात में बरसा फिर थमा, सुबह से रिमझिम बारिश जारी:खंडवा में लंबी खेंच के बाद एक इंच पानी गिरा; खेती के लिए मिला बूस्टर डोज
खंडवा में सोमवार रात को दो घंटे तक रूक-रूककर बारिश हुई। इस दौरान एक इंच तक पानी रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर तक रिमझिम बरसात जारी रही। बारिश ने जहां गर्मी और उमस को शांत कर दिया। वहीं खेती के लिए एक वरदान साबित हो गई। धूप और पानी ना मिलने से मुरझा रही फसलों को बूस्टर डोज मिल गया। बारिश का पिछले साल जैसा ही हाल मौसम के पिछले रिकॉर्ड्स को देखें तो इस साल की स्थिति पिछले साल जैसी ही बनी हुई है 2025 जुलाई में कुल 136 मिमी बारिश हुई थी। तब 9 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक का एक लंबा ड्राई स्पेल आया था, जिसमें 14 जुलाई को महज 2 मिमी की मामूली बूंदाबांदी हुई थी। इस साल जुलाई के पहले सप्ताह में तो बहुत अच्छी बारिश हो गई, लेकिन उसके बाद 8 जुलाई से मौसम खुला था। आगे क्या...अभी अगले 5 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के इस तरह कमजोर पड़ने और लंबे ड्राई स्पेल आने के पीछे मुख्य कारण अलनीनो का प्रभाव है। लगातार हो रही जंगलों की कटाई और पर्यावरण में आ रहे बदलावों की वजह से भी मानसूनी सिस्टम को आगे बढ़ने में रुकावट आ रही है। फिलहाल जुलाई के बाकी बचे दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं दिख रही है।