Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

कुड़ू कप में भिड़ेंगी 32 फुटबॉल टीमें, 28 सितंबर के फाइनल में टाइगर जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि

INT News22 September 2026 at 11:46 am

कुड़ू (हजारीबाग): टाटी फुटबॉल क्लब टाटी के तत्वावधान में 21वीं कुड़ू कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय संत विनोबा भावे मिनी खेल स्टेडियम, टाटी कुड़ू में किया जा रहा है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितंबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा.

32 टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा

प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के अलावा रांची, लातेहार, गुमला सहित अन्य जिलों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक की गयी. बैठक के बाद आयोजन समिति के टीम समन्वयक सन्नी पासवान और जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष किशोर उरांव ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

आयोजन समिति के अनुसार 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो होंगे. फाइनल मैच को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं.

फाइनल के दिन होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतियोगिता के समापन के दिन फाइनल मैच के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें- 35 साल बाद फिर साथ दिखे सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के सहपाठी, यादें हुईं ताजा